Follow Us:

PM मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही  देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।