Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र मामले में प्रियंका ने चुप्पी तोड़ते कहा कि राजनीति में बहुत जहर घुल चुका है। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए। । पोस्ट डाली कि कुछ भाजपा नेताओं और मंत्रियों की अनर्गल और हिंसक बयानबाजी के मद्देनज़र लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जीवन की सुरक्षा के लिए चिंतित होकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा।
शिमला से प्रियंका गांधी का भाजपा पर पलटवार, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट#PriyankaGandhi #SukhvinderSinghSukhu #SamacharFirst pic.twitter.com/Jnu2NF3zE8
— Samachar First (@samacharfirst) September 20, 2024
प्रधानमंत्री की आस्था अगर लोकतांत्रिक मूल्यों, बराबरी के संवाद और बुजुर्गों के सम्मान में होती तो इस पत्र का जवाब वह खुद देते। उन्होंने जेपी नड्डा की ओर से एक हीनतर और आक्रामक किस्म का जवाब लिखवा कर भिजवा दिया। प्रियंका गांधी ने लिखा कि एक वरिष्ठ जननेता का निरादर करने की आखिर क्या जरूरत थी। लोकतंत्र की परंपरा और संस्कृति, प्रश्न पूछने और संवाद करने की होती है। धर्म में भी गरिमा और शिष्टाचार जैसे मूल्यों से ऊपर कोई नहीं होता। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखते हुए, सचमुच एक अलग मिसाल रखनी चाहिए थी। अपने एक वरिष्ठ सहकर्मी राजनेता के पत्र का आदरपूर्वक जवाब दे देते तो जनता की नजर में उन्हीं की छवि और गरिमा बढ़ती।