Categories: इंडिया

चुनाव से पहले नक्सलियों की तैयारी, इस बार पुलिस पड़ रही भारी

झारखंड और बिहार बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली फिर से सक्रिय हो गये हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को इसका खुलासा हुआ। झारखंड के दो जिलों में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ और पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से हथियारों का जखीरा और नक्सली साहित्य बरामद हुआ। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस ने पलामू जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के डोडरा जंगल में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई सामान बरामद किए हैं। इनमें दो राइफल, दो कूकर बम, ग्रेनेड, डेटोनेटर, पिट्ठू बैग और नक्सली बैनर शामिल हैं। इसके अलावा नक्सली साहित्य और बैनर भी बरामद हुए हैं।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन को स्क्रॉल करें)

इसके अलावा लातेहार जिला में भी पुलिस ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने विस्फोटक और विस्फोटक बनाने के सामान बरामद किए हैं। नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से चार सिलिंडर बम, दो केन बम और आईईडी से विस्फोटक बनाने के सामान छिपाकर रखे थे। ये सारे सामान सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और लातेहार जिला की पुलिस ने बरामद किये हैं।

चुनाव से पहले नक्सलियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा झारखंड से सटे बिहार बंगाल उडीसा के बॉर्डर इलाकों में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस भी लगातार नक्सलियों के मनसूबे को नाकाम करने के लिए ऑपरेशन चला रही है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

9 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago