Follow Us:

Breaking: देश को मिली पहली आदिवासी राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में जीत हुई तय

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय हो चुकी है। भाजपा ने और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

डेस्क |

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय हो चुकी है। भाजपा ने और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा ने दावा किया है कि 17 विपक्षी सांसदों ने भी क्रॉस वोटिंग की है और द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है। भाजपा का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों के वोट मिले हैं।

पहले चरण की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 540 तो वहीं यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे। मुर्मू को मिलने वाले वोट की वैल्यू 3,78,000 तो वहीं यशवंत सिन्हा के वोटों की वैल्यू 1,45,000 है। इस चरण में 15 वोट अमान्य भी पाए गए थे। बता दें कि दोनों सदनों के मिलाकर सांसदों के 780 वोट थे जिनमें से 13 सांसदों ने वोटिंग में भाग नहीं लिया था।