Follow Us:

प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पीड़ित परिवार से जा रही थीं मिलने

डेस्क |

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रियंका गांधी वाल्मीकि समाज एक पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थी। ख़बर है कि इस परिवार के युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई जिसके बाद परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे थे। इसी बीच प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने लखनऊ से आगार जा रही थी कि उन्हें बीच में रोक लिया गया और हिरासत में लिया।

युवक पर आरोप सिर्फ इतना था कि उसने चोरी की थी जिसके लिए उसे हिरासत में लिया गया। उसके बाद उसकी पुलिस हिरासत में कथित तौर पर हत्या होने की ख़बर है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘पुलिस की खुद स्थिति यह हो गई है कि वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं। उनके अधिकारी भी जानते हैं कि ये ग़लत है इसके पीछे कुछ क़ानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। हर जगह कहते हैं कि धारा-144 है।”

इससे पहले प्रियंका गांधी अपने ट्विटर पर लिख चुकी हैं ”अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। यूपी सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।’