Follow Us:

प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पुलिस ने सीतापुर गेस्ट हाउस को बनाया अस्थाई जेल

|

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब पुलिस ने अनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और शांतिभंग की आशंका की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका गांधी के लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में अस्‍थाई जेल बनाई गई है। प्रियंका गांधी के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज कर किया है।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार सुबह खुद को एक दिन से ज्यादा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। लेकिन किसानों को कुचलने वाले को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

बता दें कि सोमवार को सुबह प्रियंका गांधी को घटनास्थल पर जाने से रोकते हुए सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं।