Follow Us:

यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा किसी से गठबंधन: प्रियंका गांधी

डेस्क |

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा ग्राउंड पर मजबूती लाने के लिए लगातार डटी है। रविवार को प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कह कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी, यानी सभी सीटों पर बिना गठबंधन के चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई, भाईचारा भी बढ़ाया है। एक बार फिर करो या मरो का समय आ गया है। आम लोगों का दर्द है कि हमें मंहगाई से मारा जा रहा है। इंसान की पहचान नहीं, केवल वोटबैंक की पहचान है। 70 साल लगे पेट्रोल को 70 रुपये तक आने में, लेकिन 7 सालों में पेट्रोल 100 पर पहुंच गया।

इसके अलावा बुलंदशहर से प्रियंका गांधी ने महंगाई को हटाने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि बसे पहले हमारा लक्ष्य है कि हम अपनी पार्टी को मज़बूत इसलिए करेंगे क्योंकि हमें इस प्रदेश से महंगाई मिटानी है। इस प्रदेश से अराजकता मिटानी है। हमें इस प्रदेश में लोकतंत्र दोबारा स्थापित करना है, जिसके ज़रिए आप सभी के अधिकारी मज़बूत बनेंगे।