इंडिया

विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस की दस्तक, निशाने पर आए केजरीवाल

कवि कुमार विश्वास के घर पर बुधवार सुबह पहुंची पंजाब पुलिस ने अब कांग्रेस की नेता अलका लांबा के घर पर दस्तक दी है। अलका लांबा ने भी कुमार विश्वास की तरह ही खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है…।’ इससे पहले कुमार विश्वास के घर पर पुलिस पहुंचने पर भी अलका लांबा ने ट्वीट किया था।

अलका लांबा ने लिखा था, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।’

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किस मामले में पंजाब पुलिस अलका लांबा के घर पर पहुंची है। कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास की तरह ही किसी बयान को लेकर ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ होगा, जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची है।

अलका लांबा आम आदमी पार्टी में रह चुकी हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद दल ही छोड़ दिया था। अब वह कांग्रेस में हैं। गौरतलब है कि अलका लांबा अकसर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करती रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाले हुए थीं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago