Follow Us:

चुनाव से पहले पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने मां नैनादेवी मंदिर में नवाया शीश

पी. चंद |

पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष केपीएस राणा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा श्री नैना देवी के दरबार में शीश नवाया। पंजाब में चुनावी बिगुल बजते ही पंजाब के राजनेता जनता के दरबार के साथ-साथ मंदिरों और गुरूद्वारों से भी आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष के.पी.एस. राणा ने प्राचीन हवन कुंड में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की इन चुनावों में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने और वह फिर से इस सरकार में अहम भूमिका अदा करें।

मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें माता की चुनरी प्रसाद भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

उनके द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसका फायदा जरूर मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने माफिया को खत्म कर प्रदेश में कानून सुदृढ़ की हैँ