इंडिया

पंजाब: पटियाला में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, खूब बरसे ईंट और पत्थर लहराई गईं तलवारें

पंजाब के पटियाला में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान तलवारें भी लहराई गईं। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव तक कर डाला। बताया जा रहा है कि ये जुलूस निकालने को लेकर शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थकों के बीच ये झड़प हुई है। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए हवा में फायरिंक का भी सहारा लेना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और हालात सामान्य हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों गुटों के बीच ये झड़प शहर के काली देवी मंदिर के पास हुई। पटियाला में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पंजाब के पटियाला में मार्च निकाली। इस दौरान खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। इसको लेकर कई सिख संगठन और शिवसेना कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले को सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट और पत्थर बरसाए गए और तलवारें भी लहराईं गईं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

वहीं, झड़प के लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम हर स्थिति पर बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।’

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago