Follow Us:

ब्रेकिंग: राहुल गांधी बने कांग्रेस के अध्य़क्ष

समाचार फर्स्ट |

राहुल गांधी को कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार मिल गया है। अब सोनिया गांधी के जगह राहुल गांधी कांग्रेस के अध्य़क्ष रहेंगे। इस बात की जानकारी मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दी। रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी को हालांकि पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का प्रमाण पत्र 16 दिसंबर को सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंपा जाएगा।

बता दें कि राहुल गांधी को जनवरी 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद से वह पार्टी में दूसरे सबसे बड़े नेता के रूप में काम कर रहे थे। सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय पार्टी का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनसे पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण मसलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए कहा जा सकता है।