Follow Us:

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

|

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान और संस्थानों को बर्बाद करके शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।

 

राहुल गांधी ने मराठा शासक की प्रतिमा के ढहने के मामले को लेकर भाजपा सरकार की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को भयभीत करने और संविधान को कमजोर करने वाली पार्टी शिवाजी महाराज के आदर्शों का सम्मान नहीं कर सकती। यह टिप्पणी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना थी, जिन्होंने हाल ही में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में माफी मांगी थी।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संदेश था कि देश सभी का है, और भारतीय संविधान उनके विचारों का विस्तार है। उन्होंने कहा कि अगर शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे नेता नहीं होते, तो देश का संविधान भी नहीं होता।