Follow Us:

राहुल-प्रियंका को मिली हाथरस जाने की अनुमति, DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

डेस्क |

हाथरस कांड पर पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर अड़े हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हाथरस जाने की अनुमित मिल गई है। पहले डीएनडी पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफ़िले को रोक दिया गया था क्योंकि डीएनडी पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने खुद समझाया कि उन्हें अनुमति मिल गई है औऱ उन्हें अब आगे आने दें। कानून के दायरे में रहते हुए काम करें और अब उन्हें परमिशन मिल चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी गाड़ी में आगे निकले।

लाठीचार्ज के दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। प्रियंका गांधी ने खुद बाहर निकलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों से उठाया। जो कार्यकर्ता चोटिल हुए थे उन्हें बकायदा गाड़ी में बैठाया गया और इलाज मुहैया करवाया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। कार्यकर्ता बेवजह हुड़दंग मचा रहे थे जिन्हें पीछे हटाया गया है। अब राहुल गांधी औऱ प्रियंका सहित 5 लोगों को भेज दिया गया है जबकि कार्यकर्ताओं ने अभी तक ये एरिया खाली नहीं किया  है।