Categories: इंडिया

दिल्ली में प्रवासी मजदूरों से मिले राहुल गांधी, सड़क पर ही मजदूरों को हो रही परेशानी को लेकर की बात

<p>कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने आज शाम को प्रवासी मजदूरों से बात की। दिल्ली की सड़कों पर बैठे मजदूरों से राहुल गांधी ने बात की। दक्षिणी दिल्ली के आश्रम में घर जाने के इंतजार में बैठे मजदूरों के साथ बात कर राहुल गांधी ने उनके दर्द बांटे।</p>

<p>इससे पहले शनिवार दोपहर 12 बजे राहुल गांधी ने कोरोना और लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को हो रही परेशानी को लेकर क्षेत्रीय न्यूज चैनलों के पत्रकारों के साथ बात की थी। राहुल गांधी ने मजदूरों को हो रही परेशानी को लेकर सरकार को सुझाव दिया था कि मजदूरों और किसानों को तुरंत पैसा मिलना चाहिए। उनको कर्ज का पैकेज नहीं देना चाहिए। राहुल ने मनरेगा के तहत 200 दिन जॉब्स की गारंटी देने का सुझाव भी सरकार को दिया।</p>

<p>राहुल ने कहा कि सड़क पर चलने वाले लोगों को आज पैसा चाहिए, केवल कर्ज की घोषणा करने से काम नहीं चलेगा और इसके लिए हम सरकार पर दवाब बनाएंगे। उन्होने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार के लोग हमारी बातों को सुनेंगे और उसपर कार्य भी करेंगे। लोकल के लिए वोकल होने के पीएम के नारे में राहुल ने कहा कि लोकल के लिए वोकल तभी होगा जब पेट में भोजन होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago