इंडिया

बारिश-बर्फबारी के बाद खिली धूप, लेकिन बादल क्या कर रहे इशारा?

दो दिन की राहत के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। आज और कल यहां बादल छाए रहने के अनुमान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। यहां बारिश की संभावना भी बन रही है।

आने वाले 24 घंटों में लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में हल्की गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा में 09 व 10 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी बुधवार को बारिश होगी।

साफ मौसम और धूप के बाद राजस्थान में ठंड से कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं लखनऊ में न्यूनतम पारा आठ डिग्री और अधिकतम 25 तक जा सकता है, जिससे ठिठुरन से काफी हद तक राहत मिलेगी। बिहार में भी पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago