Categories: इंडिया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में चल रही तमाम राजनीतिक सरगर्मियों के बीच यूपी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है और नए अध्यक्ष के चयन तक बब्बर यह जिम्मा संभालते रहेंगे।

माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की नई टीम के लिए राज बब्बर ने इस्तीफा दिया है। बब्बर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के भीतर नए अध्यक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का नया अध्यक्ष कोई ब्राह्मण चेहरा हो सकता है।

इस रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम सबसे आगे चल रहा है। जितिन को राहुल का करीबी भी माना जाता है. इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा का नाम भी चर्चा में है। नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द ही होने की संभावना है।

राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में अपने लिए नई जिम्मेदारी की बात कहकर इस्तीफा दिया है। वो राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका चाहते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का एसपी के संग जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में राज बब्बर के कांग्रेस अध्यक्ष रहते इस गठबंधन में वो बात नहीं रहती क्योंकि बब्बर के पिछले रिश्ते एसपी से ठीक नहीं रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नई जिम्मेदारियों के साथ बब्बर को उत्तर प्रदेश भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारियों के निभाने में सफल रहा कि नहीं इसका आकलन केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

9 hours ago