Follow Us:

रिया को नहीं मिली ज़मानत, 22 सितम्बर तक रहना होगा जेल में

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में आज सुनावाई हुई जिसमें मुंबई की सेशंस कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। कोर्ट ने कहा कि अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में ही रहना होगा। इसके अलावा सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी 6 आरोपियों में रिया, शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद, बासित परिहार शामिल हैं। अब रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले रिया ने जब बेल की अर्जी दी थी तब भी कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। अगले हफ्ते रिया की बेल के लिए उनके वकील हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटांगे। इसके साथ ही सभी 6 आरोपियों की बेल अर्जी भी हाइकोट में दी जाएगी। आज जेल में रिया तीसरा दिन है। जिस दिन कोर्ट ने फैसला सुनाया था उस दिन रिया ने एनसीबी के लॉकअप में अपनी रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन रिया का भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

एनसीबी की पूछताछ में सामने आया था कि रिया और उनके भाई के कई ड्रग्स पैडलर्स संग संबंध थे। रिया और शोविक पर ड्रग्स की खरीद-फिरोख्त के आरोप हैं। रिया ने एनसीबी के सामने ड्रग्स खरीदने के बाद कबूली। लेकिन ये नहीं माना कि वे भी इसका सेवन करती थीं। रिया ने साफ कहा कि वे सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा करती थीं। वहीं उनके भाई शोविक ने बताया कि वे रिया के इशारे पर सुशांत के लिए ये ड्रग्स खरीदा करते थे।