कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज निधन हो गया है। 71 साल के अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। अहमद पटेल 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे।
अहमद पटेल के निधन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है और कांग्रेस के लिए उनके द्वारा दिये गए योगदान को याद किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि अहमद पटेल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस के लिए काम करते थे। मैंने एक वफादार साथी खो दिया है।
.jpeg)



