Categories: इंडिया

बुराई के खिलाफ बोलना भी आज देशद्रोह हो गया: शबाना आजमी

जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी का मानना है कि आज भारत में जो भी समाज की बुराई के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है। कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए साजिशन ऐसा कर रहे हैं।

शबाना ने यह बात देहरादून में अपने पिता उर्दू के अजीम शायर कैफी आजमी की 100वीं जयंती पर सहस्रधारा रोड पर पैसेफिक गोल्फ एस्टेट में आयोजित देहरादून काव्य उत्सव में कही। उनके मुताबिक, देशभक्त देश में फैली बुराई की आलोचना करता है, क्योंकि वह देश की भलाई चाहता है लेकिन राष्ट्रवादी कुछ भी अपने खिलाफ सुनना नहीं चाहता है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति में अंतर है, लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। यह गलत है, देश हित में नहीं है। जब शबाना ने यह बात कही तब शबाना के पति और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर भी मंच पर मौजूद थे।

…तब मोदी बायोपिक के मेकर्स पर भड़क गई थीं शबाना

इससे पहले मोदी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के पोस्टर में जावेद अख्तर के नाम लिखे जाने पर हुए विवाद पर शबाना आजमी भड़क गई थीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया है ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। इससे पहले जावेद अख्तर ने खुद सोशल मीडिया पर हैरानी जताई थी कि उनका नाम फिल्म के क्रेडिट्स में कैसे दिया गया जबकि उन्होंने कोई गाने फिल्म के लिए लिखा ही नहीं। लिरिसिस्ट समीर ने भी अपने नाम पर आपत्ति जताई थी।

शबाना आजमी ने ट्वीट किया था, 'यह साफ है कि जनता को गुमराह करने के इरादे से ये किया गया है कि जावेद अख्तर ने फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए गाने लिखे हैं, जबकि गीत 'ईश्वर अल्लाह तेरे जहान में' फिल्म '1947: अर्थ' से है।'

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

1 hour ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago