Categories: इंडिया

कांग्रेस को नहीं मिला विकल्प, सोनिया गांधी के नाम पर लगाई अध्यक्ष पद की मुहर

<p>कांग्रेस में दो महीने से चला आ रहा संकट आखिरकार शनिवार को सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के साथ समाप्त हो गया। कार्यसमिति की दिनभर चली बैठक के बाद पार्टी की कमान एक बार फिर सोनिया गांधी को सौंपने का फैसला किया गया। साथ ही अध्यक्ष पद से राहुल गांधी का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया। इस्तीफा वापस लेने का कांग्रेस नेताओं का अनुरोध मानने से राहुल गांधी के साफ इंकार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। 1998 से 2017 तक सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद संभाल चुकीं सोनिया गांधी को ये जिम्मेदारी फिर से सौंपी गई है।</p>

<p>पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा पार्टी नेताओं का आग्रह विनम्रता से अस्वीकार किए जाने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। वह नए अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगी। बैठक के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी। कांग्रेस जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर देगी। हालांकि, इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago