Categories: इंडिया

गाजीपुर हिंसा पर बोले अखिलेश- सीएम योगी की एक ही भाषा ‘ठोक दो’

गाजीपुर के नौनेरा क्षेत्र में शनिवार को पत्थरबाजी के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स की मौत को लेकर अब यूपी में सियासत भी गरम है। बुलंदशहर के बाद अब गाजीपुर में भीड़ द्वारा पुलिसकर्मी को निशाना बनाए जाने की घटना पर समाजवादी पार्टी चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि सदन हो या कोई अन्य मंच, सीएम योगी की एक ही भाषा है, 'ठोक दो।' यह घटना इसी का नतीजा है।

दरअसल, आरोप है कि पीएम मोदी की रैली से लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों की गाड़ियों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। बाद में दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी, जिसके चलते पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। इसी दौरान कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में उन्हें डॉक्टरों ने सुरेश वत्स को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना पर सियासी घमासान जारी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसके लिए सीएम योगी के व्यवहार पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा, 'यह घटना इसलिए हुई है क्योंकि सीएम सदन में हों या किसी मंच पर उनकी एक ही भाषा है, ठोक दो। कभी पुलिस को नहीं समझ आता किसे ठोकना है और कभी जनता को नहीं समझ आता, किसे ठोकना है।'

3 मामलों में 19 लोगों की गिरफ्तारी- डीजीपी

उधर, यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुखदायी बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि अभी तक तीन मामलों में कुल 19 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से पुलिसकर्मी की मौत के मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

एक करोड़ की आर्थिक मदद की मांग

उधर, पुलिसकर्मी सुरेश वत्स के भतीजे मुकेश ने एक करोड़ की आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की है।

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago