Follow Us:

राजस्थानः चितौड़गढ़ में आज तड़के घर में अचानक लगी आग, महिला की मौत- 3 झुलसे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजस्थान में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां चितौड़गढ़ के सदर थाना में एक मकान में सोमवार तड़के लगने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा 3 अन्य लोग झुलस गए हैं।

थाना अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि प्रतापनगर निवासी भाजपा नेता विनोद फुलवानी के घर में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती हुई ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई। आग एवं धुएं के कारण विनोद ने छत से कूदकर जान बचाई जान बचाई एवं पुलिस। दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई और बचाव अभियान चलाया गया।