Categories: इंडिया

पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

<p>पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गईं। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि पीएम मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता लोधी रोड शवदाह गृह में मौजूद थे।</p>

<p>इसके अलावा गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रामदास अठावले, मनोहर लाल खट्टर, शरद यादव सहित कई नेता मौजूद थे। इससे पहले सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा गया था</p>

<p>सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। BJP की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। नौ बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज आम लोगों मे अपार लोकप्रिय थीं।</p>

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया था और कहा था कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। पीएम मोदी ने स्वराज के निधन को &lsquo;व्यक्तिगत क्षति&#39; बताया।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

13 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

13 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

13 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

14 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

14 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

14 hours ago