Categories: इंडिया

सुषमा स्वराज ने खाली किया अपना सरकारी आवास

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। सरकारी बंगले को खाली करने के सुषमा स्वराज के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था और मोदी सरकार में मंत्री न बनने का भी आग्रह किया था, जिसके बाद वह मंत्री नहीं बनी थीं।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार सुबह ट्वीट किया कि मैंने दिल्ली स्थित 8 सफदरजंग लेन का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। कृप्या नोट कर लें कि अब मैं पुराने पते और फोन नंबर पर उपलब्ध नहीं रहूंगी। गौरतलब है कि एक ओर जहां सरकारी आवास छोड़ने और न छोड़ने को लेकर नेताओं को कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। वहीं, खुद सुषमा स्वराज ने अपना सरकारी आवास खाली कर एक नया उदाहरण पेश किया है।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में बतौर विदेश मंत्री ट्विटर पर सक्रिय रहने वालीं सुषमा स्वराज ने सरकारी आवास खाली करने की सूचना ट्विटर पर ही दी। सुषमा स्वराज ट्विटर पर मदद करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। सुषमा स्वराज के इस कदम का सोशल मीडिया पर काफी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। ट्विटर पर कई यूजर्स ने सुषमा स्वराज की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि अन्य पार्टी वालों को कोर्ट का सहारा लेकर मकान से खदेड़ना पड़ता है, और आप स्वयं खाली कर के जा रही हैं…. इसे कहते हैं संस्कार और समर्पण।

Samachar First

Recent Posts

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

27 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

19 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

19 hours ago