Categories: इंडिया

पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

कश्मीर के पुलवामा जिले के लेटपोरा में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया। इसमें 4जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया। अभी भी कैंप में दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

रविवार तड़के 2 बजे तीन से चार आतंकी भारी गोला बारूद के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 185वीं बटालियन के कैंप में घुस गए और उन्होंने पहले ग्रेनेड दागा और इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे पहले सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। तीनों जवान की  के दौरान शहीद हो गए जबकि एक जवान बाद में शहीद हुआ। शहीद हुए जवानों में से एक की पहचान श्रीनगर के सैफुदीन सोज के रूप में हुई है।

वहीं, मौके पर सुरक्षाबलों के जवान भी पहुंच गए और उन्होंने आतंकियों का मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान तीन आतंकी भी ढेर हो गए। अभी भी एक से दो आतंकी और होने की सूचना है। आतंकी कैंप में एक इमारत में छुप हुए हैं। दोनों ओर से अभी गोलीबारी जारी है।

सीआरपीएफ के पीआरओ राजेश यादव के अनुसार तड़के दो बजे आतंकी कैंप में घुसपैठ करने पहुंचे। संतरी ने उन्हें रोका लेकिन उन्होंने ग्रेनेड फेंका और फायरिंग कर भीतर घुस गए। इससे तीन जवान घायल हो गए। तीनों ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मुहम्मद नाम के आतंकी संगठन ने ली है।

वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक एसपी वैद का कहना है कि आतंकियों के हमला करने की सूचना दो तीन दिन से थी। रात को दो बजे उन्होंने हमला किया। गौरतलब है कि इस कैंप में आतंकवाद से लड़ने वाले जवानों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

3 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

4 hours ago