Follow Us:

‘द शेप ऑफ वॉटर’ ने जीता आॅस्कर अवाॅर्ड

समाचार फर्स्ट डेस्क |

'द शेप ऑफ वॉटर' को 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। इसके अलावा गैरी ओल्डमैन को बेस्ट लीड रोल एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया।

जानकारी के अनुसार 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के ल‍िए मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए गूलेर्मो डेल टोरो को दिया गया।

सबसे ज्यादा तीन अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म डनकर्क ने जीते हैं। इसे बेस्ट साउंड एडिट‍िंगए बेस्ट साउंड मिक्सिंग और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड द‍िया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने जीत लिया है। ये उन्हें थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसूरी के लिए दिया गया है। बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड ब्लेड रनर 2049 को दिया गया। ये अवॉर्ड सिनेमैटोग्राफर रोजर डीकिन्स ने ग्रहण किया।