Categories: इंडिया

स्कूली बच्चों के बैग का वजन होगा कम, शिक्षा मंत्रालय ने तैयार की नई बैग पॉलिसी

<p>स्कूली बच्चों को अब अपने वजन से अधिक स्कूल बैग नहीं उठाना पड़ेगा। सरकार ने उनके स्कूल बैग के वजन में कटौती करने का फैसला लिया है। इसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नई बैग पॉलिसी तैयार की है। पॉलिसी के मुताबिक स्कूली बच्चों के बैग का वजन उनके वजन के दस फीसद से अधिक नहीं होगा। इसके तहत पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के बैग का वजन औसतन 1.6 से 2.2 किलोग्राम तय किया गया है। जबकि 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के बैग का वजन 3.5 से 5 किलोग्राम के बीच होगा। प्री-प्राइमरी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कोई बैग नहीं होगा।</p>

<p>केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नए शैक्षणिक सत्र से इस पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए बच्चों के बैग का वजन चेक करने के लिए सभी स्कूलों में तौल मशीन रखने के निर्देश दिए हैं। किताबों के पिछे उनका वजन भी लिखा जाएगा। वहीं, पहली क्लाश के छात्रों के लिए कुल 3 किताबें होंगी जिनका वजन 1078 ग्राम होगा। जबकि 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को कुल 6 किताबें होंगी, जिनका वजन 4182 ग्राम तय किया गया है। बैग में किताबों का वजन 500 ग्राम से 3.5 किलोग्राम रहेगा, जबकि कॉपियों का वजन 200 ग्राम से 2.5 किलोग्राम रहेगा। लंच बॉक्स का वजन भी 200 ग्राम से 1 किलोग्राम और पीनी की बोतक का वजन 200 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच रहेगा। पढ़ाई के लिए समय सारिणी भी बनानी होगी।</p>

<p>बता दें कि छात्रों के बैग के वजन को नर्धारित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। विस्तृत सर्वे के बाद कमेटी ने इसे अंतिम रूप दिया है। &nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

31 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

43 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago