Follow Us:

देश में नहीं थम रहा तीसरी लहर का प्रहार, 24 घंटे में 2 लाख 62 हजार बीमार

डेस्क |

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 62 हजार 22 कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 8 हजार 708 मरीज ठीक हो गए और 314 की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं और सबसे ज्यादा ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 85 हजार 349 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,406 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,658 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। खास बात यह रही कि राज्य में आज ओमिक्रॉन का कोई नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.51 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,737 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22% है।

उधर, मुंबई में गुरुवार को फिर नए कोरोना मामलों में 16% की कमी आई है। गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को 16,420 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे के दौरान मेट्रो सिटी में 20,849 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल एक्टिव केस भी दोबारा 1 लाख से नीचे आ गए हैं। अब मुंबई में 95,123 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली में गुरुवार को 28,867 नए कोरोना केस मिले हैं। यह 8 महीने बाद राज्य में एक दिन में नए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसे पहले दूसरी लहर के दौरान पिछले साल 3 मई को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट भी 26% से बढ़कर 29% पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि अब हर तीन टेस्ट पर एक मरीज संक्रमित मिल रहा है।

राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लोगों की मौत हो गईं, लेकिन 22,121 मरीज ठीक हो गए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 94,160 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 29% पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 16.46 लाख हो गई है, जिनमें से 15.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,271 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 23,467 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8139 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी 32% पर ही है। राज्य में अब तक कुल 18.41 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.89 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,985 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 31 हजार 553 हैं।

यहां गुरुवार को 24 घंटे के दौरान 20,911 नए मामले सामने आए, जबकि 6235 मरीज ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,930 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। अब कुल एक्टिव केस 1,03,610 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13% हो गया है।