Categories: इंडिया

आतंकी हमले की आशंका में बीच में रोकी गई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं को घाटी छोड़ने का आदेश

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा को 13 दिन पहले ही रोक दिया गया है। गृह विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कश्मीर में आए श्री अमरनाथ के श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कहा है कि वह मौजूदा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द वापस अपने घरों को लौट जाए।

जानकारी के मुताबिक, यात्रा मार्ग पर पाकिस्तानी बारूदी सुरंग और स्नाइपर मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलनी थी, लेकिन जहां पहले मौसम के कारण और अब आतंकवादी हमले की आशंका में यह रोक दी गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एक आदेश जारी करते हुए आतंकवादी अटैक की संभावना जताई है। ये इंटेलिजेंस इनपुट अमरनाथ यात्रा को लेकर जारी किया गया है। खुफिया इनपुट के बाद कश्मीर घाटी में आए सभी पर्यटकों और यात्रा में शामिल होने जा रहे सभी श्रद्धालुओं को पुलिस ने अर्लट कर दिया है। वहीं, अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और घुमने आए पर्यटकों को जल्द से जल्द वापस घर लौटेने के आदेश जारी किए गए है।

हालांकि, अब यह यात्रा फिर से कब शुरू की जाएगी इसे लेकर कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संबधित अधिकारियों ने बताया है कि श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा को अगले आदेश तक बंद किया जा रह है।

राज्य में सभी प्रमुख विभागों को सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर गवर्नर, जम्मू-कश्मीर DGP और टूरिज्म डिपार्टमेंट को भी इसे लेकर जानकारी दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago