Categories: इंडिया

झारखंड: गुमला में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को किया ढेर

<p>झारखंड के गुमला में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन कट्टर नक्सलियों को मार गिराया।</p>

<p>झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एमएल मीणा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने गुमला के कामडारा में नक्सलियों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा। इसके बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस फायरिंग में तीन माओवादी मारे गए।</p>

<p>मारे गए माओवादी पीएलएफआई समूह के हैं और उनके पास से दो एके 47 राइफलें, एक 315 बोर की राइफल, नक्सली साहित्य और बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ स्थल की जांच कर रही है और मारे गए माओवादियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है उनके पास से एके 47 राइफलें मिलने से यह साफ है कि वे बड़े खतरनाक माओवादी होंगे।</p>

<p>पिछले महीने ही नक्&zwj;सल प्रभावित झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में 5 नक्&zwj;सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पुलिस को बड़ी मात्रा में हथियार और अन्&zwj;य सामान मिले थे। बता दें कि झारखंड के 19 जिले उग्रवाद प्रभावित हैं और अति उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 13 है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

12 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago