Categories: इंडिया

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में डूबी नाव, 11 की मौत, 28 लोग लापता

आंध्र प्रदेश में देवीपटनम के नजदीक गोदावरी नदी में रविवार की दोपहर एक नाव के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें क्रू मेंबर समेत कुल 62 लोग सवार थे। ईस्ट गोदावरी के एसपी अदनान नईम ने कहा कि इस घटना के बाद 28 लोग अभी भी लापता है 23 लोगों को बचा लिया गया है।

राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्राधिकारियों के मुताबिक, मौके पर दो एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं, हर टीम में 30 सदस्य हैं। ज्यादातर लोग जो रॉयल वशिष्ट पर सवार थे वे सभी पर्यटक थे जो पापीकोंडलु जा रहे थे। यह राजामुंदरी के नजदीक का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

उधर, पीएम मोदी ने गोदावरी नदी में हुए नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना पीड़िता परिवारों के साथ है। दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा है।

एक हेलीकॉप्टर को भी रवाना किया गया है ताकि नाव के ठिकाने का पता लगाया जा सके। पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश के कारण एक बार फिर गोदावरी नदी में बाढ़ आयी हुई है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों की निगरानी करें। आंध्र प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के दो नाव को मौके पर भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी में चल रहे सभी नावों के लाइसेंस कैंसिल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नदी चल रही सभी नावों की गहन जांच कराएं।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

14 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

14 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

14 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

14 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

14 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

14 hours ago