Categories: इंडिया

बर्फीली वादियों में फंसे पर्यटक, आग के सहारे गुफा में काट दी सारी रात

<p>देहरादून के पिथौरागढ़ में पौष की बर्फीली चुभन भरी रात में भैंसियाताल में फंसे ट्रेकरों ने गुफा में आग के सहारे रात गुजारी। जहां उन्हें वन्य जीवों का डर तो था ही लेकिन आग ने हौसला बनाए रखा। तड़के 3 बजे जब रेस्क्यू टीम गुफा के नजदीक पहुंची तो ट्रेकरों की जान में जान आई। भैंसियाताल क्षेत्र में फंसे 7 पर्यटकों, 3 पोर्टरों और 1 गाइड ने कड़ाके की ठंड में वहां जमी बर्फ और भोजपत्र खाकर रात बिताई। दल के सदस्यों ने किसी तरह आग जलाकर हाड़कंपाती ठंड में खुद को जिंदा बचाये रखा।</p>

<p>दरअसल, मंगलवार को बागेश्वर के गोगिना से निकला 11 सदस्यीय ट्रेकरों का दल दोपहर 12 बजे भैंसियाताल बुग्याल पहुंचा। गाइड नेत्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में दल खलियाटॉप की ओर रवाना हुआ तो इस बीच एक ट्रेकर पंकज की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर दल ने वापस भैंसियाताल लौटने का निर्णय लिया। उन्हें वहां रात गुजारने के लिए एक गुफा दिखी जिसमें सभी लोगों ने आग जलाकर उसके सहारे सारी रात काट दी।</p>

<p>गाइड नेत्र सिंह ने मोबाइल पर बताया कि शाम साढ़े पांच बजे तक उन्होंने भेड़-बकरी पालकों द्वारा छोड़ी गई लकड़ियों को एकत्र किया। इसके बाद सभी लोग गुफा के अंदर घुस गए। भैंसियाताल में करीब ढाई फुट तक बर्फ जमा थी। इसके चलते शाम होते हुए चुभन भरी बर्फीली हवाएं चलने लगीं। आग जलाकर सभी लोग उसके घेरे में बैठ गए।</p>

<p>ट्रेकर दल को रात में वन्य जीवों का डर भी बना रहा, लेकिन आग की तपिश ने उनमें ऊर्जा का संचार किया। बाद में भूखे-प्यासे दल के सभी सदस्य कड़ाके की ठंड में नींद में ऊंघने लगे। नेत्र सिंह ने बताया कि कभी-कभी विषम परिस्थितियां आ जाती हैं, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

12 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

13 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

13 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

14 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

14 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago