इंडिया

आंध्र प्रदेश में रेल हादसा! 5 यात्रियों की कुचल कर मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में देर रात एक ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई। घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।

हादसा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के बटुवा गांव में सोमवार रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक यात्री गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे तभी उससे धुआं निकलते देखा और इसी दौरान चेन पुलिंग कर दी। और इसके बाद वे ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए। तभी विपरीत दिशा से एक अन्य ट्रेन कोणार्क एक्सप्रेस आई और उन्हें कुचल दिया। ट्रेन भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम जा रही थी।

मृतकों में दो की पहचान असम के मूल निवासी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि अन्य की पहचान की जा रही है। घायल व्यक्ति, जिसे इलाज के लिए श्रीकाकुलम सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह ओडिशा का रहने वाला है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

1 hour ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

4 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

5 hours ago