Follow Us:

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव का इस्तीफा, नए सीएम पर फैसला जल्द

त्रिपुरा सीएम विप्लब देव ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। वो भाजपा, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) सरकार का चार साल से नेतृत्व कर रहे थे। इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। विप्लब देव ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया है।

डेस्क |

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। वो भाजपा, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) सरकार का चार साल से नेतृत्व कर रहे थे। इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। विप्लब देव ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया है।

राज्य में 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल भाजपा ने त्रिपुरा में नेतृत्व बदलने का फैसला किया है। इसे 2023 से पहले राज्य में बड़ा फैसला माना जाता रहा है। बिप्लब देव ने कल ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात में उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा गया था। विप्लब देव ने कहा कि राज्य में 2023 के चुनाव की तैयारी करनी है। पार्टी का आदेश सर्वोपरी है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अगरतला पहुंच गए हैं। विधायक दल की बैठक में नए CM का फैसला होना है।