Categories: इंडिया

यूक्रेन की लड़की को UP के लड़के से हुआ प्यार, शादी के लिए सुषमा से गुहार

एक विदेशी युवती यूपी के बागपत निवासी प्रेमी से शादी करने के लिए पिछले एक महीने से अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी बात नहीं सुने जाने के बाद यूक्रेन की रहने वाली वेरोनिका ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पीएमओ से मदद मांगी है।

यह प्रेम कहानी बागपत के युवक अक्षत त्यागी और यूक्रेन की वेरोनिका की है। अक्षत रूसी भाषा सीखने रूस गया था। वहीं उसकी मुलाकात टूरिस्ट स्टूडेंट वेरोनिका से हुई। वेरोनिका और अक्षत की मुलाकात प्यार में बदल गई। प्यार इतना गहरा कि दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई और हिंदुस्तान आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की ठान ली।

दोनों विमान से हिंदुस्तान पहुंचे, वहां से बागपत आए। वेरोनिका ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बागपत एडीएम कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी। लेकिन बागपत के अधिकारी उन्हें पिछले एक महीने से चक्कर कटवा रहे हैं। अब तो वेरोनिका के वीजा की डेट भी एक्सपायर होने वाली है। डीएम और प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं हैं। वेरोनिका का वीजा 13 अगस्त को एक्सपायर हो रहा है।

इस बीच दोनों फिर डीएम कायार्लय पहुंचे और मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने की गुहार लगाई। दोनों ने डीएम के स्टेनो पर रिश्वत मांगने और डीएम ऋषिरेंद्र पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है।

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

20 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

37 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

49 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

2 hours ago