संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का एलान किया है। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी मांगों को लेकर इस समय किसान सड़कों पर हैं। इस बंद का असर आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है तो वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिक की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। किसान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश की मुख्य सड़कों पर चक्का जाम करेंगे।
वहीं, भारत बंद का एलान केंद्र सरकार द्वारा अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए किया गया है।
गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने जानकारी दी है कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही जिसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध भी शामिल है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र के मुताबिक श्रमिक संगठनों के भारत बंद व किसान आंदोलन को लेकर पुलिस पहले से सक्रिय है।



