<p>अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बीती रात सीरिया में अमेरिकी सेना के एक बड़े ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबु बकर अल-बगदादी मारा गया। बगदादी एक सुरंग में छिपा हुआ था। उसके साथ उसके तीन बच्चे और कई सहयोगी भी थे। उन्होंने कहा कि घिर जाने के बाद बगदादी ने खुद को बच्चों सहित उड़ा लिया। वह कायर था और कुत्ते की मौत मारा गया।ट्रंप ने कहा कि अबु बकर अल-बगदादी मारा गया। वह दुनिया के सबसे खूंखार और हिंसक संगठन का संस्थापक और सरगना था। ट्रंप ने आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग खासकर बगदादी के खिलाफ ऑपरेशन में सहयोग के लिए रूस, सीरिया और तुर्की को भी शुक्रिया कहा।</p>
<p>उन्होंने कहा कि अमेरिका कई सालों से बगदादी की तलाश कर रहा था। बगदादी को पकड़ना या मारना मेरे प्रशासन की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया एजेंसियों द्वारा खोजे जाने और अमेरिकी अधिकारियों द्वारा उसके बारे में सूचना देने के लिए ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखने के बावजूद बगदादी हाथ नहीं आया था। इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बकर अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों के हमले में मारा गया।</p>
<p>डॉनल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि डीएनए टेस्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि बगदादी मर चुका है। ट्रंप ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बगदादी सुरंग में छिप गया। इस दौरान उसने अपने आत्मघाती जैकिट में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। बगदादी पूरी दुनिया में आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा था। उसने खुद को खलीफा भी घोषित कर रखा था और वह सार्वजनिक तौर पर सिर्फ एक बार जुलाई 2014 में मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में नजर आया था। उसने इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के जन्म की घोषणा की थी। इस मस्जिद पर इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 में कब्जा कर लिया था। इस साल अप्रैल में वह 5 साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक विडियो में नजर आया था।</p>
<p> </p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…