Categories: इंडिया

BJP मुख्यालय में रखा गया वाजपेयी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

देश के महान राजनेता, महान कवि और महान इंसान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, कल शाम 5 बजकर पांच मिनट पर वो इस दुनिया को विदा कह गए। आज अटल जी अंतिम यात्रा का दिन है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनकी प्रतिभा को याद कर पूरा देश शोक में डूबा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली में कई बाज़ार बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों ने भी एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।

अंतिम सफर पर अटल अंतिम सफर पर अटल

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए।

उनका पार्थिव शरीर अब भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय लाया गया है, यहां एक बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों ने एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से लेकर राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक ले जाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी मुख्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। BJP मुख्यालय में 1 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन हो पाएंगे। हजारों की भीड़ बीजेपी मुख्यालय पहुंची।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago