Follow Us:

अभिनेता दिलीप कुमार की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

|

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की हालत एक बार फिर नाजुक हो गई है। बता दें कि उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

वहीं 95 वर्षीय फिल्म अभिनेता के ट्विटर पेज के जरिए भी उनकी तबीयत में सुधार की बात कही गई है।ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा है, 'साब सीने में इंफेक्शन के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस इंफेक्शन से उबर रहे हैं। आप सबकी दुआ और प्रार्थना की जरूरत है।'

बता दें कि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित दिग्गज बॉलीवुड कलाकार दिलीप कुमार लंबे वक्त से बीमार चल रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें अगस्त के पहले हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी।

देवदास, मुगल-ए-आज़म जैसी सदाबहार फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिलीप कुमार आखिरी बार 'किला' में नजर आए थे। यह मूवी 1998 में आई थी। उनको 2015 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।