<p>वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। एडमिरल सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। करमबीर सिंह उनकी जगह लेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इस समय वाइस एडमिरल करमबीर सिंह विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर कार्यरत हैं।</p>
<p>करमबीर सिंह पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते हैं। एनडीए में शामिल होने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के बार्न्स स्कूल से स्नातक की पढ़ाई की है। नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र रहे हैं।</p>
<p>वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वर्ष 1982 में हेलीकॉप्टर के पायलट के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी। उन्होंने चेतक और कामोव हेलीकॉप्टर को उड़ाया है। कॅरियर के विभिन्न चरणों में उन्होंने चार जहाजों की कमान संभाली है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2456).jpeg” style=”height:479px; width:312px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…