असम के चराइदेव जिले के सोनारी गांव के कुछ शरारती लोगों ने तेंदुए को मार दिया। तेंदुए को मारने के बाद उसके शव के साथ लोगों ने विभत्स व्यवहार किया। यहां तक की मारने के बाद तेंदुए को खंभे से लटका दिया। उसकी आंखों को भी बाहर निकाल दिया। पूंछ को काट दिया। तेंदुए के पंजो को भी बुरी तरह से कुचल कर अलग कर दिया।

तेंदुए के साथ बर्रबरता पूर्वक व्यवहार किए जाने के बाद वन विभाग ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव के शरारती तत्वों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि तेंदुए ने कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। जिसके बाद से उस व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।

वन विभाग की कार्यवाई के बाद गांव वालों का कहना है कि तेंदुआ कई घरेलू जानवारों को खा चुका है। इसके साथ ही गांव वालों ने असम वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के लोग तेंदुए को पकड़ने के लिए नहीं आए। अंतत: गांव के लोगों ने तेंदुए को पकड़ कर मार डाला।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…