इंडिया

उत्तर भारत में कम होगी ठंड, लेकिन इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तरी भारत का मौसम इन दिनों का काफी ठीक माना जा रहा है. इन दिनों ना ज्यादा ठंड है और ना ही ज्यादा गर्मी का मौसम है. ऐसे में आईएमडी (IMD) ने बुधवार को बताया कि अगले 5 दिनों में तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना है जबकि लक्षद्वीप में अगले 2 दिन जगह-जगह बारिश की आशंका है.

आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अगले 3 दिन तक बारिश की आशंका जताई है. बकौल आईएमडी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है.

जम्मू कश्मीर की बात की जाए तो जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां मौसम साफ रहेगा. वहीं लेह का न्यूनतम तापमान -12 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. श्रीनगर में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार से गुरुवार तक सुबह और रात के समय कोहरा देखने को मिलेगा.

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

2 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

2 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

2 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

3 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

3 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

3 hours ago