इंडिया

देश में प्रचंड ठंड का कहर, इन राज्यों में बारिश की संभावना

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आईएमडी ने बताया है कि राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों तक घना कोहरा रहने का अनुमान है. वहीं अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों के दौरान घना कोहरा देखने को मिलेगा.

साथ ही अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. आइएमडी ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्राइकल, केरल में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं.

शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं 7-5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है. ठंड को देखने हुए दिल्ली में कई जगहों पर रैनबसेरे बनाए गए हैं. लोधी रोड इलाके में एक रैन बसेरा ठंड में लोगों को आसरा दे रहा है. इसके केयरटेकर मनोज कुमार जायसवाल कहते हैं, यहां पर्याप्त कंबल उपलब्ध हैं. दिन में 3 बार लोगों को भोजन दिया जा रहा है. कोरोना के मद्देनजर नियमित चिकित्सा जांच भी की जा रही है.

वहीं कश्मीर में भीषण ठंड का कहर जारी है. शुक्रवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार रात घाटी के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. केवल उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले तापमान अधिक दर्ज किया गया. वहां, तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले वहां तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था. गुलमर्ग में लगातार छह दिन से न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे या उससे भी कम है.

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

5 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

6 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

6 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago