इंडिया

फरवरी में फ़िर शुरू होगा बारिश का दौर, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

2022 की शुरुआत से देश-प्रदेश में शीतलहर चल रही है। कुछ दिनों के राहत के बाद आए दिन बादल मंडराने से देश के ख़ासकर ऊपरी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत में मध्य और पश्चिम भारत में हवा के झोकों से ठिठुरन बढ़ गई है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक खतरनाक शीतलहर का दौर कुछ राज्यों में आज से खत्म हो सकता है।

हालांकि हिमाचल, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आज बादल मंडराने की ख़बरें सामने आ रही हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इस आख़िरी बारिश के बाद इन पहाड़ी राज्यों में शीतलहर कम हो सकती है। लिहाज़ा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के लोगों को बेमौसम बारिश परेशान कर सकती है। IMD ने 2 से 4 फरवरी के दौरान देश के इन हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आने वाले दो दिनों में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी भारत में फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएंगे। पंजाब, पूर्वी राजस्थान और यहां के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन संभावना है कि अगले 24 घंटों के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

इन इलाकों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित देश के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर बेमौसम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 3 फरवरी से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 5 फरवरी तक जारी रह सकती है। इतना ही नहीं 4 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। 9 और 11 जनवरी के दौरान और फिर 21 से 24 जनवरी के बीच बेमौसम बारिश हो चुकी है। पूर्वी भारत में बेमौसम बारिश का ये तीसरा दौर होगा।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

3 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

4 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago