Follow Us:

पंजाब में कल से सरकारी बसों में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं, CM अमरिंदर ने की घोषणा

|

पंजाब में 1 अप्रैल यानी कल से सरकारी बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश दिए हैं। महिलाओं को बस में सफर करते वक्त आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र या अन्य सरकारी प्रमाण पत्र दिखाना होगा। बता दें कि फ्री सेवा सरकार की वोल्वो, HVAC और एयरकंडीशंड बसों में नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ''पंजाब में महिलाएं सभी सरकारी बसों में गुरुवार से फ्री में सफर कर सकती हैं। इस संबंध में कैबिनेट ने आज अपनी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने इस योजना की घोषणा की थी।''

इसके अलावा अनुसूचित जाति की लड़कियों के लिए चलाई जा रही आशीर्वाद स्कीम में दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दी गई है। अब 21 हजार के स्‍थान पर 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। आपको बता दें कि ये कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इस बजट पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। ऐसा माना जा रहा है राज्य सरकार ने अपने इस बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।