Follow Us:

यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बंद किया गया लोहा पुल

समाचार फर्स्ट |

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के साथ ही राजधानी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के बढ़ते जल स्तर से ऊपर बहने के कारण सरकार ने पुल को बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली-हावड़ा लाइन का यह पुल 150 साल से भी अधिक समय पहले बना था। आम बोलचाल में इसे लोहे का पुल कहा जाता है।

बता दें कि यमुना के खतरे के निशान से ऊपर बहने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर 205.50 मीटर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से 0.67 मीटर ऊपर है। इसके साथ ही दिल्ली में यमुना से सटे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को दूर जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। पानी का स्तर जब तक खतरे के नीचे नहीं गिरेगा, तब तक ब्रिज को फिर से चालू नहीं किया जाएगा।