Follow Us:

यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर धुंध का कहर, कई गाड़ियां आपस में टकराई

समाचार फर्स्ट |

कोहरे का कहर दिखना शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज कोहरे की वजह से भीषण हादसा हुआ। मथुरा के बलदेव इलाके में एक के बाद एक 50 से अधिक गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।

हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 125 के पास हुआ। जहां, नोएडा से आगरा की ओर आ रही 50 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दर्जनों लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान विजिबिलिटी बेहद कम थी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक कार एक ट्रक से टकराई। इसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां एक के बाद एक टकराती चली गईं। इस हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया।