Categories: इंडिया

ऱहमत की भीख़ कहें या मीठी गोली!, पाकिस्तानी जनता ने शुरू किया #AntiHateChallenge

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद बेशक पाकिस्तान सरकार हमले की तैयार रहने की बात कर रहा हो। लेकिन, पाकिस्तान की जनता भी इस हमले के ख़िलाफ रोष जता रही है और इसके साथ ही लोगों द्वारा पड़ोसी देशों को हमला न करने का आग्रह भी किया जा रहा है। इसके चलते पाकिस्तान में इन दिनों एक कैंपेन खूब चर्चा में चल रहा है जिसका नाम है… #AntiHateChallenge और #NoToWar

इस कैंपेन के तहत लोग तख़्ती यानी प्लाक कार्ड के जरिये पुलवामा हमले की निंदा कर रहे हैं और बाकी देशों को संदेश दे रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ नफ़रत न की जाए और न ही किसी तरह का कोई लड़ाई या युद्ध। ये देखें तस्वीरें…

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान लोग भी इस हमले की निंदा कर रहे हैं और साथ में इस अभियान को बल दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये अभियान काफ़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इसकी एक वज़ह भारत सहित बाकी देशों में होता विरोध भी माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश-विदेश में विरोध होता देख इस कैंपेन को पाकिस्तान की पत्रकार स़हर मिर्जा ने शुरू किया था। इसके बाद इसे पाकिस्तान की जनता ने शेयर करना और लिखना शुरू किया। पाक जनता का मुख्य मुद्दा यही है कि वे इस हमले की निंदा करते हैं और उनपर किसी तरह का हमला नहीं किया जाए। उनके इस कैंपेन को लोग ये भी जरूर कह रहे हैं कि 'रहमत की भीख़ मांग रहा पाकिस्तान', लेकिन असलियत क्या ये भविष्य़ के गर्भ में हैं। आने वाले समय में ही पता चलेगा कि पाकिस्तान की जनता सच में इस हमले पर विरोध जता रही थी या फ़िर एक बार जनता के माध्यम से पाकिस्तान मीठी गोली दे रहा है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago