Follow Us:

10 साल के बच्चे के मुंह में थे 50 दांत, डॉक्टरों ने ढाई घंटे ऑपरेशन के बाद उखाड़े 30 दांत

डेस्क |

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के बच्चे के मुंह के अंदर 50 दांत पाए गए। बच्चे का इसकी वजह से काफी तकलीफ हो रही थी और उसका मुंह सूज गया था। जब वह इलाज के लिए डॉक्टर्स के पास पहुंचा तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्चा एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। मेडिकल की दुनिया में इस बीमारी को ‘‘ओडोन्टोमा’’ कहते हैं।

डॉक्टरों ने उसके मुंह से 30 बेडौल दांत निकालकर बच्चे को इस दुर्लभ विकृति से मुक्ति दिलाई है। सर्जनों के तीन सदस्यीय दल ने करीब ढाई घंटे के हालिया ऑपरेशन के दौरान बालक के दूध के दांतों के नीचे बने 30 बेडौल दांत निकाल दिए जो उसके स्वस्थ दांतों के विकास में बाधा बन रहे थे। ऑपरेशन के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, हम उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 18 साल की उम्र तक उसके मुंह में पूरे 32 स्वस्थ दांत आ जाएंगे।

निजी क्षेत्र के मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सर्जन डॉ. सचिन ठाकुर ने कहा कि लड़के ने दांतों में पुरानी सूजन और दर्द की शिकायत की थी और एक जांच से पता चला कि ओडोन्टोमा के कारण उसके मुंह में 50 दांत थे। एक लाख की आबादी में ऐसे सिर्फ एक या दो मामले पाए जाते हैं। अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो समस्या जटिल हो सकती है। तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे में की गई सर्जरी में लड़के के 30 दांत निकाले। वह 18 साल की उम्र तक 30 दांत फिर से हासिल कर लेगा।