Follow Us:

चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के होते हैं कई फायदे, इन चीजों से पाएं छुटकारा

डेस्क |

अगर आप भी अपने चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या से परेशान है तो आपके लिए भी ये ख़बर फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में महिलाएं चेहरे की देखरेख में कोई भी कमी नहीं छोड़ती हैं। मगर इसके बावजूद कुछ महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं, जो उनकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। वैसे तो चेहरे पर बाल आने के कई कारण हो सकते हैं, मगर अमूमन महिलाओं को अपर लिप और गाल के साइड में छोटे-छोटे बाल उगने की समस्या होती ही है। आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर इनसे छुटकारा पा सकती है।

एलोवेरा जेल फेस हेयर रिमूवल मास्क

सबसे पहले आपको चेहरे पर गुलाब जल से टोनिंग करनी है। इसके बाद चेहरे को सूख जाने दें। अब आप अपने बालों को शावर कैप से ढक लें। फिर आप एप्लीकेटर की मदद से मिश्रण की मोटी परत चेहरे पर लगाएं। आप इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं या फिर केवल उस स्थान पर लगाएं, जहां के आपको बाल रिमूव करने हैं।

एलोवेरा जेल फेस हेयर रिमूवल मास्क का इस्तेमाल करते वक्त यह ध्‍यान रखें कि आपको आंख, होंठ और आइब्रो के पास इसे नहीं लगाना है। अब 10 से 15 मिनट बाद जब यह मिश्रण सूख जाए तब आप देखेंगी कि यह किनारों से उखड़ने लगा है। जहां से आपको यह उखड़ता हुआ नजर आए, वहां से आप इसे धीरे से खींचना शुरू करें।